गुड़गांव, जुलाई 25 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल ने पिछले एक महीने में 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एसीपी अपराध अमन यादव के नेतृत्व में साइबर सेल ने यह कार्रवाई की। टीम ने भारत सरकार के सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल, आधुनिक तकनीकी संसाधनों और विभिन्न राज्यों की पुलिस के सहयोग से मोबाइल फोन तलाश किए।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एसीपी अमन यादव ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कई लोगों ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उ...