संभल, मई 18 -- साइबर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत सोमवार को साइबर सैल टीम ने राजा वार्ष्णेय निवासी चन्दौसी के 70 हजार रुपये वापस कराए। पीड़ित से अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर पर फोन करने को बोलकर फोन ले लिया और फोन लेकर भाग गया ओर कुछ देर बाद ही अकाउंट से 80 हजार रुपये निकल गए। जिस पर साइबर सेल ने उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए त्वरित कार्रवाई की और राजा वार्ष्णेय के 70 हजार रुपये साइबर सेल ने अज्ञात ठगों के खातों में होल्ड/फ्रीज कराए और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रुपये वापस कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...