फिरोजाबाद, मई 20 -- एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में साइबर अपराध एवं ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव बनकट निवासी अनिल कुमार पुत्र मुन्नालाल ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करने पर बैंक खाते से 15,978 रुपये पार कर दिए थे। साइबर सेल टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर पीड़ित के रुपये वापस करा दिए। यह भी पढ़ें- ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस आए 19500 रुपये यह भी पढ़ें- युवक से 1.03 लाख ठगे यह भी पढ़ें- साइबर अपराध के प्रति बच्चों को किया गया जागरुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...