साइबर सेल ने बरामद किए 24 लाख रुपये के 70 मोबाइल फोन
आगरा, जून 1 -- जनपद के लोगों के अलग-अलग क्षेत्रों में खोए 24 लाख रुपये के 70 मोबाइल फोन जिले की साइबर सेल पुलिस ने बरामद किए हैं। सभी धारकों को पुलिस कार्यालय पर बुलाकर सोमवार को एसपी की मौजूदगी में मोबाइल फोन उन्हें उपलब्ध कराए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन पुन: हाथ में पाकर लोग खुश दिखाई दिए और पुलिस का धन्यवाद किया। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद के लोगों ने अपने-अपने मोबाइल खोने की शिकायत पुलिस से की थी। इन शिकायती पत्रों के आधार पर जिले की साइबर सेल पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल, आईएमईआई ट्रैकिंग के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश प्रान्त के भिन्न-भिन्न स्थानों से 70 मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल फोन की कीमत 24 लाख रुपये के करीब है। सोमवार को सभी मोबाइल धारकों को पुलिस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.