साइबर सेल ने ठगी के 20 हजार रुपये कराये वापस
मऊ, मई 13 -- घोसी। कोतवाली पुलिस की साइबर सेल शाखा ने युवक से मोबाइल फोन पर ओटीपी मांग कर शातिर साइबर जालसाजों द्वारा खाते से की गई 20 हजार रुपये की ठगी की धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। कोतवाली अन्तर्गत मझवारा निवासी आकाशदीप ने विगत 6 अप्रैल 2024 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि शातिर दिमाग साइबर जालसाज ने फोन कर उससे ओटीपी मांगा और उसके खाते से 20 हजार रुपये गायब कर दिये। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली की साइबर सेल ने उक्त धनराशि को होल्ड करा दिया था जिसे मंगलवार को युवक के खाते में वापस करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.