सहारनपुर, फरवरी 12 -- साइबर सेल पुलिस ने ठगी के दो लाख रुपये वापस करा दिए हैं। पुलिस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र चहुं ओर प्रशंसा हो रही है। कस्बे की रहने वाली गुड़िया शुक्ला पुत्री शिवकुमार ने विगत 19 दिसंबर को एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर दो लाख रुपये साफ कर दिए। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क कर ठगी की गई दो लाख की रकम को वापस करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.