साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी
बागेश्वर, जुलाई 25 -- बागेश्वर। पर्यटन सीजन के दौरान होटल, होम-स्टे और रिसॉर्ट की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी की घटनाओं को देखते हुए साइबर सेल बागेश्वर ने पर्यटकों और आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन बुकिंग करते समय पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या मोबाइल नंबर पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। साइबर सेल के अनुसार साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज, गूगल पर प्रायोजित लिंक और नकली मोबाइल नंबरों के माध्यम से होटल बुकिंग का झांसा देकर लोगों से एडवांस भुगतान करा रहे हैं। भुगतान होने के बाद ठग मोबाइल बंद कर देते हैं या संपर्क खत्म कर देते हैं। यह भी पढ़ें- फर्जी लिंक से ठगी में पुलिस को मिला कॉलर का नम्बर पुलिस ने सलाह दी है कि होटल की बुकिंग हमेशा उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.