साइबर सेल ने खाते में वापस कराया 50 हजार रुपया
बस्ती, जून 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली थानाक्षेत्र के मरवटिया आसरे गांव मे मोबाइल पर आए एपीके फाइल को ओपेन करने पर खाता से पचास हजार रुपये निकाल लिया। साइबर सेल टीम ने शिकायत मिलने पर खाताधारक के खाते मे रुपये को वापस कराया है। मरवटिया आसरे निवासी विरेंद्र यादव के मोबाइल में व्हाट्सएप पर एपीके फाइल आई, जिसे उन्होंने डाउनलोड किया। उनके खाते से पचास हजार रुपया अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गया। साइबर सेल थाना रुधौली की टीम ने शिकायतकर्ता का पूरा पचास हजार रुपया वापस कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.