हापुड़, अक्टूबर 2 -- हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात पुलिस की साइबर सेल टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गूगल पे के माध्यम से 17100 रुपये की ठगी के मामले में शत प्रतिशत धनराशि पीड़ित के खाते में वापस लौटवा दी। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि ग्राम पटना मुरादपुर निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि साइबर ठगों ने उसके खाते से 17100 रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। टीम ने संबंधित बैंक व पेमेंट गेटवे से संपर्क कर तकनीकि छानबीन कर काफी प्रयासों के बाद ठगों द्वारा ट्रांसफर की गई 17100 रुपये की धनराशि को होल्ड कराया और पीड़ित के खाते में शत प्रतिशत धनराशि वापस करा दी। यह भी पढ़ें- बैंक खाते से कट गए पैसे? तो 60 मिनट का यह 'गोल्डन रूल' जान लीजिए, वापस मिल जाएगी पूरी रकम!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...