पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। खो चुके या गिर चुके मोबइलों के मिलने की आस खो चुके 206 मोबाइल स्वामियों के मोबाइल जब एसपी ने सौंपे तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल को वापस पाकर लोगों ने एसपी और मोबाइल बरामद करने वाली टीम को धन्यवाद दिया। मोबाइल पाने वालों में व्यापारी, नेता और अधिवक्ता भी शामिल हैं। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने खोए हुए अथवा गिरने से गायब हुए मोबाइल सेट की बरामदगी के लिए टीम को लगाया था। साइबर सेल की टीम ने 206 मल्टी मीडिया मोबाइल सेट बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 24 लाख 39 हजार पांच सौ 50 रुपये बताई जा रही है। सोमवार को एसपी सुकीर्ति माधव और सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने पुलिस लाइन में मोबाइल सेट के स्वामियों को बुलाया जहां उन्हें उनके मोबाइल सुपुर्द किए। अपने मोबाइल वापस पाकर उनके चेहरे खिल गए। इसके लिए एसपी ने प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.