साइबर सेल टीम ने बरामए किए 26 लाख रुपये के 75 मोबाइल फोन
एटा, अप्रैल 21 -- जनपदीय साइबर सेल पुलिस टीम ने लोगों के 26 लाख रुपये की कीमत के खोए हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह फोन टीम ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किए हैं। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी ने इन मोबाइल को उनके स्वामियों हवाले किया। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपदीय साइबर सेल पुलिस टीम को विभिन्न थानों के माध्यम से लोगों के मोबाइल फोन खोने की शिकायतें मिलीं थीं। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल पुलिस टीम को कार्य में लगाया। टीम ने कार्रवाई शुरू करते हुए मोबाइलों की लोकेशन तलाशना शुरू किया। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल संचालकों से संपर्क किया। टीम ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उत्तर-प्रदेश राज्य के भिन्न-भिन्न स्थानों से 75 एन्ड्राइड मोबाइल फोन बरामद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.