रामपुर, जनवरी 29 -- शाहबाद। क्रेडिट कार्ड से अनजाने में कटी 38 हजार रुपए की रकम साइबर सेल की मदद से वापस मिल गई। रकम वापस पाकर युवक का चेहरा खिल गया। पुलिस ने आह्वान किया है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि ढकिया गांव निवासी मनोज कुमार ने 8 जनवरी को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से 37999 रुपए कट गए हैं। साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर (नोडल अधिकारी साइबर अपराध) के पर्यवेक्षण में प्रकरण में साइबर सेल थाना शाहबाद ने तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से कटी पूरी राशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.