नई दिल्ली, मई 1 -- राजस्थान यूथ कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव 2026 इस बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के तहत कराए जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी खामियों और कथित साइबर हमले ने इस पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव के दौरान ऐप में गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रदेशभर में हड़कंप की स्थिति बन गई है। दरअसल, चुनावी प्रक्रिया के बीच ऐप के डेटा में राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों की जगह 201 सीटें दिखाई देने लगीं। इस विसंगति ने न केवल उम्मीदवारों बल्कि वोटर्स के बीच भी भ्रम और अविश्वास पैदा कर दिया। इसके अलावा, कई बार ऐप से चुनाव शेड्यूल गायब होने और प्लेटफॉर्म के पूरी तरह ठप हो जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।डिजिटल चुनाव पर तकनीकी संकट यूथ कांग्रेस के ये चुनाव पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराए जा रहे हैं, जिसमें सदस्यता से लेकर मतदान तक...