सीतामढ़ी, फरवरी 11 -- शिवहर। साइबर सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सूचना, सुरक्षा, शिक्षा और जागरूकता एवं ऑनलाइन सुरक्षित रहें, पहल के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में तथा जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर हाइजीन, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग तथा एआई से जुड़े संभावित जोखिमों जैसे फर्जी कॉल, वॉइस क्लोनिंग, डीपफेक वीडियो एवं अन्य डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपाय...