साइबर सुरक्षा से लैस हुआ एनसीआर, परिचालन नियंत्रण होगा आसान
प्रयागराज, मई 30 -- उत्तर मध्य रेलवे ने रेल संचालन को साइबर खतरों से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रयागराज मंडल कार्यालय में स्थापित विद्युत कर्षण नियंत्रण केंद्र अब आधुनिक साइबर सिक्योरिटी सिस्टम से लैस हो गया है। इससे डेटा की सुरक्षा और निगरानी और मजबूत होगी। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने शनिवार को केंद्र का उद्घाटन किया। खास बात यह रही कि फीता टीआरडी विभाग के वरिष्ठ तकनीशियन ओम प्रकाश से कटवाया गया। ओम प्रकाश दिसंबर 2026 में रिटायर होंगे। नए केंद्र में आधुनिक नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम और उन्नत डेटा निगरानी तकनीक लगाई गई है। इससे विद्युत आपूर्ति और रेल परिचालन से जुड़ा अहम डेटा सुरक्षित रहेगा। नेटवर्क में बाधा या साइबर हमले पर भी जरूरी सूचनाएं तुरंत मिल सकेंगी। रेलवे ने पुराने आरडीएसओ एसपीईसी-130 सिस्टम को अपग्रेड कर नई आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.