शामली, फरवरी 17 -- शहर के आरके पीजी कॉलेज की एनएसएस द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामदत्त शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. एमके जैली द्वारा मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय विकसित भारत 2047 एवं साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा रहा। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और इनसे बचाव के लिए जागरूकता एवं सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों को साइबर ठगी, डेटा चोरी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा एवं कु. गायत्री त्रिपाठी ने साइबर अपराध से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाल...