आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार की अध्यक्षता में साइबर अपराध और तकनीकी चुनौतियों के बीच साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवायोजना के तत्वावधान में आयोजित विशेष व्याख्यान में छात्रों को जागरूक किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान नवाचार प्रधान दौर में तकनीक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में इसके सुरक्षित उपयोग की समझ अत्यंत आवश्यक है। सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने छात्रों से डिजिटल साक्षरता को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि आरबीएस मैनेजमेंट एंड टेक्निकल कैंपस, आगरा के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के प्रो. किशन कुमार गोयल ने साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.