दरभंगा, मार्च 19 -- घनश्यामपुर,। प्रखंड क्षेत्र के कोर्थु स्थित 2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को छात्राओं के लिए कैरियर निर्माण, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। इसमें छात्राओं को इन महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी मिली। कार्यशाला के दौरान घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने डिजिटल युग में सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने या निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी।सड़क सुरक्षा के विषय पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्ष ने छात्राओं से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्क रहने की अपील की।...