मेरठ, जून 16 -- सीबीएसई ने स्कूलों में साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। बोर्ड ने सभी संबद्ध विद्यालयों को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई के अनुसार स्कूलों में 2.5 घंटे का साइबर हाइजीन सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जाएगा। इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, मजबूत पासवर्ड, डेटा सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के बारे में जानकारी देना है। बोर्ड ने विद्यालयों को साइबर सुरक्षा विषय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए भी कहा है। स्कूलों में पोस्टर, निबंध, क्विज और कार्यशालाओं जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा सकती हैं।गार्गी गर्ल्स स्कूल में प्रधानाचार्या और रिसोर्स पर्सन डॉ. वाग्मिता त्याग...