दुमका, जुलाई 22 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्ल्स टू हाई स्कूल में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विशेषकर किशोरियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक करना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता, साइबर कानून तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- Buxar News: सहयोग शिविर में छात्र-छा...