साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, सितम्बर 3 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा में गुरुवार को साइबर सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस निरीक्षक जॉन मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक जॉन मुर्मू ने विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी , पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी कोई भी गुप्त जानकारी कभी साझा न करें। इसके अलावा, सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी सावधानी से करने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध कॉल व फर्जी लॉटरी के लुभावने ऑफर्स से दूर रहने की हिदायत दी गई।उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.