बेगुसराय, फरवरी 27 -- बीहट। स्थानीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा एसपीएनएस विद्यालय बारो में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। साइबर सुरक्षा को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। साइबर ठगी, डिजीटली अरेस्ट समेत कई पहलुओं के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया। मौके पर साइबर उपाधीक्षक इमरान अहमद, साइबर थाना के इंसपेक्टर एस. के. विद्याकर, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रभात कुमार, ललिता कुमारी, बेगूसराय जिलाध्यक्ष अंशुमान शुभम, रानी कुमारी, गुलाम रहमानी, शोभा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...