इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- इकदिल। मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जहां उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस टीम ने बताया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए हर कदम पर सावधानी जरूरी है। डिजिटल दुनिया में छोटी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...