साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र
लखनऊ, जुलाई 18 -- बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति छात्रों को जागरुक करने के उद्देश्य से साइबर क्राइम सेल और प्रयास संस्था की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान एक निजी विद्यालय के कक्षा नौ से 12 तक के 400 छात्रों को साइबर सेल के एक्सपर्ट गौरव शुक्ला ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत फोटो सार्वजनिक न करने, प्रोफाइल लॉक रखने के बारे में बताया। साइबर विशेषज्ञ व प्रयास की समन्वयक अनुषांगी खेमका ने अनजान लिंक, मैसेज और एपीके फाइलों से सतर्कता के बारे में बताया। डिजिटल अरेस्ट और मोबाइल हैकिंग से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में सेंट मैरी इंटर कॉलेज के निदेशक गौरव, प्रधानाचार्य, शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.