कुशीनगर, दिसम्बर 18 -- तमकुहीराज। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय तमकुहीराज परिसर में साइबर क्राइम जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम से जुड़े अपराध एवं साइबर मामलों में बचाव के तरीके बताए गए। एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम प्रभारी एवं सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने मोबाइल के अनावश्यक प्रयोग, डिजिटल अरेस्ट एवं फेक काल से बचाव सहित तमाम साइबर अपराधों को प्रति बच्चों को सचेत किया। साइबर सेल प्रभारी मनोज कुमार पंत ने स्कूली बच्चों को सचेत व लालच भरे झांसे से दूर रहने का सलाह दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा, एसएसआई दिनेश साहनी, रणधीर सिंह, जितेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, रविंद्र राव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.