कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। कल्याणपुर निवासी शिवम मालवीय को भारत प्रतिभा सम्मान परिषद ने दिल्ली में एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी श्रेणी में भारत प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में शिक्षा एवं तकनीक के माध्यम से किए गए उनके निरंतर, प्रभावशाली और समाजोपयोगी योगदान के लिए दिया गया है। शिवम मालवीय ने साइबर अपराधों के प्रति डिजिटल जागरूकता अभियान, छात्रों और युवाओं के लिए साइबर सुरक्षा शिक्षा, तकनीक-आधारित साइबर फ्रॉड रोकथाम पहल, और सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण जैसे प्रयासों के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.