रांची, सितम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। बीआईटी लालपुर में हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत एक हफ्ते तक चलने वाले कार्यक्रम में मंगलवार को साइबर अपराध व साइबर सुरक्षा के उभरते रुझान-ईटीसीसी 2026 आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ विजय झा ने की। मुख्य अतिथि बीआईटी मेसरा के स्नातकोत्तर विभाग के डीन डॉ संदीप सिंह सोलंकी ने कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए छात्रों समेत सभी लोगों को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं और मौजूदा कंप्यूटर विज्ञान की सीमाओं को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराध से बचाव के लिए सुरक्षा के नए उपायों पर लगातार काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

कार्यक्...