किशनगंज, फरवरी 27 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता पुलिस सप्ताह के अवसर पर 22 से 27 फरवरी तक चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत गलगलिया थाना पुलिस टीम ने सोमवार को 2 विद्यालय गलगलिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ने बच्चों को समझाया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। कार्यक्रम को रोचक बनाने के उद्देश्य से पेंटिंग, रंगोली, क्विज, कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.