दरभंगा, फरवरी 18 -- केवटी। पचाढ़ी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रयोगशाला साइबर सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान कक्षा छह से 11 तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, डिजिटल पहचान की सुरक्षा और सुरक्षित पासवर्ड निर्माण जैसे विषयों की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षकों ने व्यवहारिक अभ्यास के माध्यम से द्वि-स्तरीय सत्यापन की प्रक्रिया भी समझायी। प्राचार्य डॉ. चंद्र सेन ने इसे विद्यार्थियों के सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रभारी गुणानंद पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.