मेरठ, मार्च 18 -- राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजकीय महिला महाविद्यालय दादरी में बुधवार को साइबर सुरक्षा और पॉश एक्ट को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जागरुकता वीडियो के प्रदर्शन से हुआ। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने छात्राओं व स्टाफ को लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। कॉलेज की पांच छात्राओं काजल, दिव्यांशी, दिव्या, शिवानी और शगुन को कार्यक्रम के लिए एंबेसडर चयनित किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजिन कराया गया। जिसमें शगुन ने प्रथम, मेघा ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालक डॉ. दीप्ति चौधरी, निर्णायक मंडल में डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र विकल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...