साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप में गौरांग का चयन
बरेली, जून 9 -- अमरोहा पुलिस द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप में बरेली के छात्र गौरांग का चयन हुआ है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक साइबर खतरों, डिजिटल फॉरेंसिक और अपराध जांच की बारीकियां सिखाकर एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करना है। पूरे देश से आए लाखों आवेदकों में से केवल 5,000 मेधावी छात्रों का ही इस इंटर्नशिप के लिए चयन किया गया है। गौरांग की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। यह इंटर्नशिप उन्हें डिजिटल सुरक्षा और साइबर पुलिसिंग के क्षेत्र में वास्तविक दुनिया का अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप में गौरांग का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.