धनबाद, अगस्त 29 -- जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान को अब दूरसंचार विभाग और आईआईटी आईएसएम का सहयोग मिला है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान को व्यापक बनाने के लिए दूरसंचार विभाग धनबाद पुलिस के साथ समन्वय कर काम करेगा। वहीं, आईआईटी आईएसएम के विद्यार्थियों का समूह साइबर साथी के रूप में अगले एक वर्ष तक लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को धनबाद पुलिस और दूरसंचार विभाग की ओर से साइबर सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को फर्जी फोन, संदिग्ध लिंक, ओटीपी और डिजिटल ठगी से बचाव के उपाय बताएंगे। वहीं दूरसंचार विभाग संदिग्ध मोबाइल नंबरों से जुड़ी सूचनाएं भी पुलि...