गुरुग्राम, मई 4 -- साइबर सिटी गुरुग्राम को वास्तव में स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक नई योजना तैयार की है। इसके तहत शहर की कॉलोनियों और गलियों में लगी करीब 25 हजार स्ट्रीट लाइटों को अब सीधे मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जाएगा। नगर निगम जल्द ही इन स्ट्रीट लाइटों पर एक आधुनिक ऐप कंट्रोलर सिस्टम लगाने जा रहा है, जिससे लाइटों के संचालन और रखरखाव में तेजी आएगी।गुरुग्राम में एक लाख 25 हजार स्ट्रीट लाइटें गुरुग्राम में फिलहाल निगम की तरफ से एक लाख 25 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई हुई है। इनमें से 25 हजार स्ट्रीट लाइटें ऐसी हैं जो बिना पोल के लोगों के घरों की दिवारों पर, ग्रिल पर या फिर बिजली के पोल पर लगी हुई है। कॉलोनियों और संकरी गलियों में स्ट्रीट लाइटें कई-कई दिनों तक खराब पड़ी रहती हैं और लोगों की बार-बार शिकायतों के बाद भी निगम ...