आरा, सितम्बर 20 -- आरा। जिले में साइबर संबधी शिकायतों का थाना स्तर पर त्वरित प्रभावी निदान के लए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के दिशा निर्देश पर एसपी कार्यालय में रविवार की देर शाम प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। साइबर डीएसपी और साइबर थाने की पुलिस टीम के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में जिले के सभी थानों के आईटी अफसर और असिस्टेंट को विशेष जानकारी दी गई। कार्यशाला में नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल ( एनसीआपी),समन्वय, ग्रिएवंस रिड्रेससल मॉड्यूल ( जीआएम), मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम), पुलिस स्टेशन मैनेजमेंट (पीएसएम) पोर्टल एवं संचार साथी के संचालन, उपयोग एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्र...