साइबर शातिरों ने 63 बार में वृद्धा के खाते से उड़ाए 19.35 लाख रुपये
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर शातिरों ने करजा थाने के मड़वन भोज गांव की 83 वर्षीया वृद्धा रेणुका शर्मा के बैंक खाते से 19 लाख 35 हजार 396 रुपये उड़ा लिए। रुपये की यह निकासी चार से सात मई के बीच की गई। इस दौरान उसके खाते से 63 बार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।रेणुका शर्मा ने एफआईआर में कहा है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मड़वन शाखा में उसका बचत खाता है। वह नौ जून को रुपये निकासी करने बैंक गई थी। निकासी फॉर्म जमा करने के बाद बैंक की ओर से बताया गया कि उनके खाते में पर्याप्त रुपये नहीं है। इस पर उसने बैंक से अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। इससे पता चला कि चार मई से सात मई के बीच उसके खाते से 63 बार अवैध रूप से निकासी की गई है। इसमें उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.