साइबर शातिरों ने बैंक खाते से उड़ाये 85 हजार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के हसनचक बंगरा निवासी अमरेंद्र चौधरी के खाते से साइबर शातिरों ने 85 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में शनिवार को कच्ची पक्की ओपी के माध्यम से सदर थाने में एफआईआर कराई है।पुलिस को बताया है कि 23 सितंबर की दोपहर 12:25 से 12:38 बजे के बीच महज 13 मिनट के भीतर उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के करंट खाता से तीन बार में कुल 85 हजार रुपये काट लिए गए। इसकी जानकारी मिलने पर जब वह बैंक की शेरपुर शाखा पहुंचे तो शाखा प्रबंधक ने बताया गया कि राशि उनके मोबाइल नंबर से जुड़े यूपीआई के माध्यम से निकाली गई है। खाते से राशि की अवैध निकासी होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा, बैंक के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन साइबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.