साइबर शातिरों ने धमकी देकर युवक से ऐंठे 1.71 लाख रुपये
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर के नेहरू नगर मोहल्ला निवासी एक युवक से ब्लैकमेल कर साइबर शातिरों ने 1.71 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के नेहरू नगर निवासी हिमांशु केसरवानी ने बताया कि पांच से लेकर आठ अगस्त तक के बीच उसे अलग-अलग चार नंबरों से फोन किया गया। साइबर बदमाशों ने इस दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करके विभिन्न खातों में कुल एक लाख 71 हजार पांच सौ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी उनकी ब्लैकमेलिंग जारी रही। परेशान पीड़ित ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र दिया। उनके आदेश पर गुरुवार को मुकदमा कायम किया गया। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने कहा कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.