मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर शातिरों द्वारा सरकारी अधिकारियों के नाम और नंबर का दुरुपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन के नाम व फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पुलिस विभाग एवं साइबर सेल को सूचना दी है। साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वियतनाम के नंबर से साइबर शातिरों ने डीएम के नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है।डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे फर्जी अकाउंट लोगों को भ्रमित करने के साथ-साथ साइबर ठगी का माध्यम बनते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- साइबर शातिरों ने डीएम के नाम का बनाया व्हाट्सएप अकाउंट शातिर अक्सर सरकारी अधिकारियों या प्रति...