मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। करजा थाना क्षेत्र के ऐमा विशुनपुर निवासी मो. इमरान आलम के खाता से साइबर फ्रॉड ने एक लाख 43 हजार 700 रुपया उड़ा लिया। पीड़ित ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मड़वन शाखा में उसका बैंक खाता है। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने उसके बैंक खाते से पांच मार्च को दो बार में कुल एक लाख 43 हजार 700 रुपये उड़ा लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...