कौशाम्बी, जून 17 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद देवीगंज निवासी एक युवक के बैंक खाते से साइबर शातिरों ने करीब 2.92 लाख रुपये पार कर दिए। धन निकासी की जानकारी पीड़ित को ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने पर हुई। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।देवीगंज निवासी सागर साहू पुत्र लवकुश कुमार साहू ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में उसने अपना खाता खुलवा रखा है। 14 जून की शाम ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखी तो दंग रह गया। पता चला कि सुबह ही दो किस्तों में खाते से दो लाख 92 हजार 75 रुपये निकाल लिए गए हैं। इसकी भी ट्रांजेक्शन आईडी पीड़ित के पास सुरक्षित है। बहरहाल, धन निकासी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने तत्काल बैंक से संपर्क कर खाता लॉक कराया। साइबर हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने के साथ कड़ा धाम थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पु...