साइबर शातिरों ने खाते से उड़ाए 10.08 लाख रुपये
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने 20 अगस्त को कटरा थाने के पहसौल गांव के मो.ईमाम के बैंक खाते से दस लाख आठ हजार 543 रुपये की निकासी कर ली। उसी दिन उसने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गुरुवार को साइबर थाने में दो मोबाइल नंबर धारकों पर एफआईआर कराई है।पुलिस को बताया है कि उसके मोबाइल पर बैंक में जमा व निकासी का मैसेज नहीं आता है, इसलिए उसे इसका तत्काल पता नहीं चला। 20 अगस्त को जब उसने अपना अकाउंट चेक किया तो दस लाख आठ हजार 543 रुपये निकासी का पता चला। यह निकासी उसके एसबीआई व एचडीएफसी बैंक खाते से की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.