साइबर शातिरों के 28 ठिकानों पर छापेमारी, 130 हिरासत में
मथुरा, जुलाई 8 -- मथुरा, जनपद पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन में जिले के गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां थाना क्षेत्र में साइबर शातिरों के चिह्नित किये गये करीब डेढ दर्जन गांव में 28 रैड हॉट स्पॉट पर मंगलवार तड़के पांच बजे एक साथ छापेमारी की। पुलिस व पीएसी बल ने करीब 130 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान काफी लोग छतों से कूद कर जंगल की ओर भाग निकले। हिरासत में लिये गये संदिग्धों में से करीब एक दर्जन भर से अधिक साइबर शातिर पुराने हैं, इनके खिलाफ विभिन्न प्रांतों से एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायतें मिली हैं। इनके कब्जे से 120 मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप, आधार कार्ड आदि अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण, एक कार और दो दर्जन दोपहिया वाहन बरामद किये हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही इनसे मिले मोबाइल आदि का डाटा खंगाल शातिरों का सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.