मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर शातिरों के लिए फर्जी कंपनी व फर्जी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नाम पर करेंट अकाउंट खोलने वाले आईडीएफसी बैंककर्मी विशाल वर्मा को हैदराबाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसे सरैयागंज स्थित मुजफ्फरपुर मेन ब्रांच से गिरफ्तार किया गया। विशाल समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना के माली नगर गांव निवासी विजय वर्मा का पुत्र है। आरोप है कि उसने साइबर फ्रॉड गिरोह के सरगना शशांक से मेलजोल कर अलग-अलग चार फर्जी कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नाम पर करेंट अकाउंट खोलने में मदद की।चारों खातों में देश के अलग-अलग राज्यों से 2.47 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। फर्जी तरीके से खोले गए सभी बैंक खातों का सत्यापन व जांच विशाल ने ही की थी। फर्जी संस्थानों के नाम पर करेंट अका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.