अमरोहा, जुलाई 16 -- अमरोहा, संवाददाता। ऑपरेशन साइबर व्रज के तहत देहात थाना पुलिस ने साइबर अपराध से संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए दरियापुर और जलीलपुर बक्काल निवासी दो युवकों के म्यूल खाते पकड़े हैं। एक खाते पर छह लाख तो वहीं दूसरे खाते में साइबर ठगी के चार लाख रुपये आए थे। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बैंक खाते एनसीआरपी व समन्वय पोर्टल पर की गईं शिकायतों में दर्ज थे।एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पहले मामले की जांच दरोगा प्रमोद कुमार द्वारा की जा रही थी। पोर्टल से मिले एक संदिग्ध म्यूल खाते की जांच की तो वह यूको बैंक अतरासी रोड स्थित शाखा का था जो गांव दरियापुर निवासी मोहम्मद दानिश के नाम पर संचालित था। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: ऑनलाइन निवेश और डिजिटल अरेस्ट के ना...