बागपत, जुलाई 14 -- बागपत। हाईटेक होते जा रहे साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है। जिले में साइबर ठगी, ओटीपी फ्रॉड जैसी घटनाओं में बढ़ोत्तरी के बाद पुलिस ने ऑपरेशन साइबर वज्र अभियान चलाया गया है। साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई है। जिले में छह दिन के अंदर 7 केस दर्ज किए गए है। नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 20 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुछ बैंक खाते एवं मोबाइल संदिग्ध पाए गए। इसके अलावा पुलिस द्वारा 80 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई हैं। ---- यह भी पढ़ें- साईं वज्र का प्रहार..पांच दिन में 11 केस दर्ज, 548 संदिग्धों से पूछताछठगी गई रकम की वापसी इस अभियान के तहत एमआरएम और जीआरएम पोर्टल्स का उपयोग करके पीड़ित व्यक्तियों के बैंक खातों में धोखाधड़ी से...