भदोही, अप्रैल 10 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी का कार्यालयों एवं थानों के निरीक्षण का क्रम जारी है। इसी कड़ी में बुधवार की रात साइबर थाने का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन ज्ञानपुर में स्थित साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव आदि का अवलोकन किया। साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विवेचकों को साइबर क्राइम के लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण का आदेश दिया। कहा कि इन दिनों साइबर अपराध बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही जल्द से जल्द खुलासा करने का काम करें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.