मोतिहारी, मई 16 -- मोतिहारी, निसं। शिक्षिका को मैसेज भेजकर साइबर बदमाशों ने 28 हजार रुपए उड़ा लिया। शहर के ठाकुरबाड़ी वार्ड 16 निवासी शिक्षिका के पति चंदन कुमार ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया है कि उसकी पत्नी लखौरा स्कूल में शिक्षिका है। उसकी पत्नी के मोबाइल पर स्कूल के प्रधानाध्यपक के ह्वाट्सएप से मैसेज आया। इसमें किया गया कि 28 हजार रुपए की जरुरत है, नंबर भेज रहा हूं। इसके बाद एक नंबर बिंदा पासवान का आया। इसमें उसकी पत्नी ने 28 हजार रुपए डाल दिया। रुपए भेजने के बाद जब प्रधानाध्यापक को फोन किया तो उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल हैक हो गया है। इसके आधार पर ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराई गई।इसके बाद नगर थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा...