पटना, मार्च 13 -- साइबर बदमाशों ने बोधगया नवीन पुलिस केन्द्र में तैनात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की महिला पुलिसकर्मी के खाते से 97 हजार रुपये उड़ा लिये। महिला पुलिसकर्मी के मोबाइल पर पहले एक रुपये कटने का मैसेज आया। कुछ ही देर बाद 2999 रुपये खाते में पुन: पैसा क्रेडिट होने का मैसेज मिला। उन्होंने जब फोन पे को खोलकर खाते का बैलेंस चेक किया तो 97 हजार कट चुका था। तीन बार में पैसों की निकासी हुई। इस संबंध में महिला जवान ने पटना साइबर थाने में शिकायत की है। इधर साइबर बदमशों ने पाटलिपुत्र महेश नगर रोड नंबर दो के युवक अमरेन्द्र सिन्हा के खाते से 93 हजार 588 रुपये उड़ा लिये। बताया जाता है कि इनके मोबाइल पर काफी देर से कोई मैसेज नहीं आ रहा था। जब इन्होंने मोबाइल को बंदकर चालू किया तो लगातार तीन से चार बार पैसा कटने का मैसेज आने लगा। इस तर...