लखनऊ, फरवरी 27 -- साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग और आईटी कंपनी के निदेशक समेत छह के खातों से करीब 31.42 लाख रुपये पार कर दिए। कहीं जालसाज ने फोन पर काल कर फंसाया तो कहीं हैक और कही पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों की ठगी की। साइबर ठगी के यह मामले बीबीडी, मलिहाबाद, विकासनगर, गाजीपुर और चिनहट के हैं। पुलिस ने सभी मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है। बीबीडी के अयोध्या रोड स्थित स्प्रिंग ग्रीन अपार्टमेंट निवासी 71 वर्षीय मनीष चंद्र वर्मा का खाता इंडसइंड बैंक में है। उन्होंने बताया कि बीते 20 फरवरी की शाम को उनके पास एक फोन आया था। जालसाज ने बातों में फंसाकर उनके खाते से दस मिनट के अंदर कई बार में 10 लाख रुपये पार कर दिए। वहीं, विकासनगर सेक्टर-सी निवासी अनिल कुमार बक्शी का खाता एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में है। बीते 16 फरवरी की ...