लखनऊ, जनवरी 5 -- कैंट इलाके में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा मुनाफा दिखाकर महिला मेजर से जालसाजों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कैंट के गौर इन्क्लेव निवासी मेजर पूजा यादव के मुताबिक उनके पास करीब एक महीने पहले व्हाट्सऐप पर एक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ा गया था। ग्रुप पर स्टॉक ट्रेडिंग टिप्स शेयर किए जाते थे। लिंक भेजकर पीड़िता को इन्वेस्ट करने को कहा गया। आरोप है कि ग्रुप के एडमिन रजत वर्मा और मीना भट्ट थे। बताया कि अब तक उन्होंने कुल 4.8 लाख रुपये इन्वेस्ट किए। जिससे कुल 28 लाख रुपये का फायदा दिख रहा था। जब उन्होंने रुपये निकालना चाहा तो उनसे 2.8 लाख रुपये की मांग की गई। मना करने पर ग्रुप से उन्हें निकाल दिया गया। साथ ही उनकी प्रोफाइल भी ब्लॉक कर दी गई। घटना को लेकर पीड़िता मेजर पूजा यादव ने कैंट थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.